{"_id":"654a78907afbd7e17a0913fc","slug":"11-new-dengue-patients-found-one-referred-deoria-news-c-208-1-deo1001-12491-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के नए 11 मरीज मिले, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के नए 11 मरीज मिले, एक रेफर
विज्ञापन
डेंगू के नए 11 मरीज मिले, एक रेफर
- वार्ड में भर्ती सात लोगों के स्वस्थ होने पर दी गई छुट्टी, 27 का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू कम नहीं हो रहा है। प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम से मंगलवार को दोपहर तक 11 नए मरीज भर्ती किए गए। इनका जांच के लिए ब्लड का नमूना भेजा गया है। एक मरीज की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। वार्ड में भर्ती 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर सात लोगों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
डेंगू का प्रकोप रूक नहीं रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिले से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले का युवक चार दिन से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज के बाद राहत नहीं मिल पर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। भटनी क्षेत्र का एक युवक एक मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी है। वह दस दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर बुखार ठीक हो गया, लेकिन उल्टी होने लगी। इसके बाद रविवार को घर आ गया। उसने जांच कराई। रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
सलेमपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। कुशीनगर का एक युवक 30 अक्तूबर से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर बुखार ठीक हो गया, पर पेट दर्द व अन्य दिक्कत होने लगी। जांच कराई। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक तीन दिन से बुखार की चपेट में है। जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गोरखपुर जिले की एक महिला देवरिया मायके आई थी। यहां बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा बुखार से पीड़ित भटनी क्षेत्र के एक युवक, सलेमपुर क्षेत्र के एक युवक व शहर के एक मोहल्ले की किशोरी को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है। मरीज अधिक होने पर बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।