फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 crores spent in elections become a noose around the neck of five BDOs

Deoria News: चुनाव में खर्च किए गए 11 करोड़ पांच बीडीओ के गले की बने फांस

Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
11 crores spent in elections become a noose around the neck of five BDOs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर प्रशासक के तौर पर काम के दौरान जिले में जमकर बजट का बंदरबांट किए जाने की आशंका है। डीएम के आदेश पर की जा रही जांच में पांच खंड विकास अधिकारियों ने मनमाने तरीके से ग्राम पंचायत सचिवों की मिलीभगत से धन निकाल कर खर्च कर दिया, लेकिन विकास के कार्य नहीं कराए। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। अब विकास खंड के अधिकारियों से खर्च किए धन का ब्योरा तलब किया गया है। इसमें पांच बीडीओ पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को इस मामले की रिपोर्ट हर हाल में एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है। इसके लिए पांच एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो अभी तक की जांच के दौरान गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पंचायत चुनाव के पहले छह से 25 मई 2021 के बीच करीब बीस दिनों में प्रशासकों ने पथरदेवा, तरकुलवा, रामपुर कारखाना, देसही देवरिया, देवरिया सदर में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किया है। इसमें पथरदेवा के 76, देवरिया सदर में 96, रामपुर कारखाना में 62, देसही देवरिया में 54 गांवों व तरकुलवा में काम कराया गया है।
विज्ञापन

इसमें कच्चा, पक्का और सड़क निर्माण आदि कराए गए हैं। आनन-फानन में निकाले गए करोड़ों के बजट के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। अब जांच में परत दर परत गोलमाल सामने आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
इन ब्लाॅकों में इतने रुपये का हुआ काम
पथरदेवा के 76 गांवों में 8516610, देवरिया सदर के 95 गांवों में 7452290, रामपुर कारखाना के 62 गांवों में 1303682, देसही देवरिया के 54 गांवों में 395700 रुपये खर्च किए गए हैं। विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कई ऐसे गांव हैं, जहां पर मनमानी तरीके से बजट दिया गया है। इसमें भी प्रशासकों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है वह अपने चहेते ग्राम विकास अधिकारियों की मिलीभगत से पैसा निकालते रहे। इतनी जल्दीबाजी में निकाले गए बजट को लेकर विभाग के आला अफसरों को शक हुआ है, इसके कारण उच्चाधिकारियों की नजर में प्रशासकों का कार्यकाल आ गया है।

-----------------
जिलाधिकारी ने शनिवार को इस मामले की समीक्षा की थी। इसी सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी। कुछ जगहों पर गड़बड़ियां हुई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा।
-सर्वेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed