{"_id":"646a6bd9f11fc7de7b0407c4","slug":"11-couples-met-each-other-in-mass-marriage-deoria-news-c-7-1-176272-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 11 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 11 जोड़े
Mon, 22 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बोडिया अन्नत गांव में आयोजित सामूहिक विवाह में 11जोड़े दामपत्य जीवन में बधे।संवाद
बोड़िया अनंत गांव में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सूरज सेवा संस्थान की ओर से रविवार को बोड़िया अनंत गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। ग्रामसभा बोड़िया अनंत व औराचौरी के सहयोग से विवाह संपन्न हुआ। विद्वान आर्चायों की देखरेख में वैदिक रिति-रिवाज से जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। कन्याओं को गृहस्थी के सामान वर्तन, साड़ी, गहने, बेड, बख्से आदि उपहार में दिए गए। घराती-बारातियों के स्वागत में स्थानीय लोगों ने फूल बरसाए। एक साथ 11 जोड़ों की शादी देखने आसपास के कई गांवों से लोग आए थे। सबने वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभाशीष दिया। इस दौरान दुर्गेश सिंह, सूर्यप्रकाश मणि, रविंद्र राव, दिनेश सिंह, विजय सिंह, विश्वजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, मुन्ना यादव, गुड्डू यादव, रिंकू सिंह, अलाउद्दीन, वशिष्ठ, इस्तयाक अंसारी, रिंकू यादव, अमित सिंह, रामकरन सिंह और अभिषेक राव आदि मौजूद रहे।