फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मरीजों को बेड टू बेड मिलेगा आक्सीन और सक्शन की सुविधा

मरीजों को बेड टू बेड मिलेगा आक्सीन और सक्शन की सुविधा

Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को बेड टू बेड मिलेगा आक्सीन और सक्शन की सुविधा
फोटो समाचार
विज्ञापन

मरीजों को बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा
जिला अस्पताल के 160 बेड पर 1.83 करोड़ की लागत से बिछ रहीं पाइप
ऑक्सीजन और सक्शन सप्लाई का अलग होगा सेंटर, जहां से गवर्न होंगी मशीनें
नीलांबुज मिश्र
देवरिया। जिला अस्पताल में बेड-टू-बेड ऑक्सीजन और सक्शन की सुविधा बहुत जल्द मरीजों को मिलेगी। ऑक्सीजन सिलिंडर से जहां निजात मिलेगी, वहीं मरीजों और कर्मचारियों के लिए सहूलियत होगी। 1.83 करोड़ की लागत से इमरजेंसी और सभी वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जाएगा।
160 बेड वाले जिला अस्पताल के पीआईसीयू और इमरजेंसी में बेड पर सिर्फ पाइप लाइन से मरीजों को ऑक्सीजन देने की सुविधा थी। अन्य बेड पर भर्ती मरीजों को जरूरत के हिसाब से इसकी मैनुअल सुविधाएं मुहैया कराई जाती थीं। लेकिन यह सुविधा सभी बेड पर आसानी से मरीजों को मुहैया कराई जा सकेगी। अस्पताल कैंपस के कुपोषण पुनर्वास केंद्र के पास सेंटर बनेगा, जहां ऑक्सीजन और सक्शन मशीनों को गवर्न किया जाएगा। ट्रॉमा विंग के नए भवन में इमरजेंसी वार्ड शिफ्ट हो गया है। उस भवन में भी इसकी सुविधा दी जाएगी। पहले जिला अस्पताल में ही इमरजेंसी संचालित होती थी। इसके लिए जिला अस्पताल में कार्य शुरू हो गया है। इसके पहले मरीजों को जरूरत पड़ने पर छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर बेड के पास ले जाया जाता था और मैनुअली ऑक्सीजन दिया जाता था और सक्शन किया जाता था। शासन से इसके लिए 1.83 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गया है। लेकिन अब इससे निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
सक्शन मशीन चलाने से मिलेगी निजात
देवरिया। सक्शन की जरूरत मरीज का गला कफ या लार से अवरुद्ध होने पर पड़ती है। इसके लिए पहले मरीज के मुंह में सक्शन लगाया जाता था और मशीन को एक व्यक्ति चलाता था। तब यह काम करता था। लेकिन अब बेड पर मौजूद मरीज को जरूरत पड़ने पर आसानी से यह सुविधा चंद मिनटों में मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इलाज में मरीजों को यह होगा लाभ
इस सुविधा से वार्डों में भर्ती मरीजों के इलाज में तेजी आएगी
जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन को तत्काल लगाया जा सकता है
मरीज को बिना रुके ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सकेगी
सक्शन मशीन चलाने और सिलेंडर लगाने से निजात मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed