{"_id":"5b9be4f7867a557eb715c2fb","slug":"101536943351-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे डिप्टी सीएम, 1400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे डिप्टी सीएम, 1400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिले में होंगे। सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वह पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे जिले को 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें सात परियोजनाओं का लोकार्पण व 43 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। अधिकांश परियोजनाएं पीडब्ल्यूडी की हैं। इसके लिए शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
बापू इंटर कॉलेज में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सलेमपुर के पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के अलावा सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, भूमि विकास मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र सहित अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के लोग शुक्रवार को पूरे दिन जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल के पास सेंट पॉल स्कूल में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया। मंच, पंडाल व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक डिप्टी सीएम दोपहर बाद 1.50 बजे बापू इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद 2.20 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद संसदीय क्षेत्र सलेमपुर में स्वीकृत सड़कों का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। 2.50 बजे पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद 3.20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
-----------
इन सात परियोजनाओं का लोकार्पण, 43 का शिलान्यास
गौरीबाजार के पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत समपार फाटक पर बने रेल उपरिगामी सेतु, बोहाबार मोड़ से हनुमान मंदिर और भुसउल तक, बभनौली पिच मार्ग से दुबौली संपर्क मार्ग, भटनी बाईपास नोनापार संपर्क मार्ग से सिंगहीडीह होते हुए उसका राजभर तक, उनउर संपर्क मार्ग से फुलमान टोला तक संपर्क मार्ग, भीखमपुर-देवरिया, रुद्रपुर-करहकोल मार्ग का चौड़ीकरण, महुआपाटन बाजर से नारायणपुर पिच मार्ग का लोकार्पण होगा। इनकी कुल लागत 6987.23 लाख है। वहीं 43 सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें 13,352 लाख रुपये से प्रांतीय खंड की 31 और 600 लाख से निर्माण खंड की 12 सड़कें बनाई जाएंगी। मौसम को देखते हुए लगाए गए वाटर प्रूफ पंडाल में बैठने के लिए करीब दस हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इस बाबत डीएम अमित किशोर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। विभागवार जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।