फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो रोल नंबरों की मिली दो-दो उत्तर पुस्तिकाएं

दो रोल नंबरों की मिली दो-दो उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 13 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दो रोल नंबरों की मिली दो-दो उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में तरकुुलवा स्थित एक केंद्र पर प्रथम पाली हाईस्कूल गणित के प्रश्न पत्र में दो रोल नंबरों की दो-दो कापियों मिलने से नकलविहीन परीक्षा पर सवाल खड़ा हो गया। डीआईओएस ने मौके पर पहुंचकर अपनी निगरानी में कापियों को सील कराया। डीआईओएस की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ तरकुलवा थाने में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को बदलने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को सुबह में हाईस्कूल गणित, इंटर में गृहविज्ञान और द्वितीय पाली में इंटर में औद्योगिक संगठन प्रथम प्रश्न पत्र व कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। तरकुलवा क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज नारायणपुर बंजरिया में पहली पॉली हाईस्कूल गणित के पेपर में उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने के दौरान अचानक डीआईओएस पहुंच गए। उन्हें किसी ने इस केंद्र पर गड़बड़ी किए जाने की सूचना दी थी। यहां हाईस्कूल के 237 छात्र पंजीकृत थे। लेकिन जमा करने के दौरान दो रोल नंबर की दो-दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं। करीब तीन बजे तक यहां से कॉपियां सीलबंद होकर मुख्य संकलन केंद्र देवरिया पहुंचाई गईं। जहां लेटलतीफी के कारण पहले तो कॉपियां लेने से ही इन्कार कर दिया गया। बाद में कंट्रोल रूम के प्रभारी बृजकिशोर सिंह के आदेश पर कॉपियां जमा हो पाईं।
विज्ञापन


एक मुन्नाभाई समेत छह रस्टिकेट
मंगलवार को हाईस्कूल गणित के पेपर में जिले भर से एक मुन्ना भाई सहित पांच नकलची पकड़े गए। चंदा देवी इंटर कॉलेज पकहां में छात्र गनेश शर्मा के स्थान पर केंद्र व्यवस्थापक ने हसनैन को पकड़कर उसके खिलाफ तहरीर दी। सर्वोदय इंटर कॉलेज गाढ़ा बनकटा में केंद्र व्यवस्थापक ने एक संस्थागत छात्र, मातेश्वरी इंटर कॉलेज परशुराम बरडीहा में सचल दल पांच के प्रभारी ने एक छात्रा को, पं.श्रीकृष्ण उपाध्याय उमावि. बैरियाघाट फतेपुर में एक छात्र, शहीद मधुबन करामत इंटर कॉलेज खोरीबारी में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र एवं सर्वोदय उमावि.मुसैला बड़हरा में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़कर परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकहां में सीसीटीवी कैमरा खराब
चंदा देवी इंटर कॉलेज पकहां में सीसीटीवी कैमरा खराब होने से यहां खूब मनमानी हो रही है। मंगलवार को यहां एक मुन्नाभाई को भी पकड़ा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी जिला कंट्रोल रूम को सूचना दी कि यहां के कैमरे में किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed