फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन, माल गोदाम का निरीक्षण

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन, माल गोदाम का निरीक्षण

Wed, 31 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन, माल गोदाम का निरीक्षण
डीआरएम वाराणसी ने देवरिया सदर मालगोदाम का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एसके झा ने बुधवार को देवरिया सदर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने माल गोदाम के फर्श, बिजली और चाहरदीवारी को ठीक कराने का निर्देश दिया। इस बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने की बात कही।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक एसके झा सैलून से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन से वह अधिकारियों के साथ माल गोदाम की तरफ गए। जहां पर उन्होंने टूटा फर्श देखा, जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया। साथ ही शेड में बिजली का बेहतर प्रबंध और टूटी हुई चाहरदीवारी को ठीक कराने को कहा। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार, यात्री प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, खान-पान स्टॉल एवं स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था का हाल जाना। स्टेशन प्रबंधक से साफ-सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम अखिलेश त्रिपाठी, जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार, डीसीआई राजाराम, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed