फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिन में गुनगुनी धूप, शाम को फिर बढ़ी गलन

दिन में गुनगुनी धूप, शाम को फिर बढ़ी गलन

Fri, 29 Dec 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
दिन में गुनगुनी धूप, शाम को फिर बढ़ी गलन
देवरिया शहर के सिविल लाइंस रोड पर शाम सात बजे के करीब घनघोर कोहर छाने के चलते राहगीरो का चलना मुश्किल हो गया कोहरे के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सूर्यदेव दर्शन भले ही थोड़ी देर के लिए दिए, मगर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। बृहस्पतिवार को पारा आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। नगर प्रशासन की ओर से पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से खुले आसमान के नीचे रहने वालों की दुश्वारियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी धूप खिल रही है तो कभी कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में रात के समय सफर करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज परिसर में बना रैन बसेरा भी समेट लिया गया है। रैन बसेरे को गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया गया है। तर्क यह दिया जा रहा है कि रोडवेज परिसर में बने रैन बसेरे में कोई सोने वाला ही नहीं था। हकीकत तो यह है कि रात के समय दूरदराज से आने वाले यात्रियों को रोडवेज में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है। क्योंकि शाम होते ही रोडवेज का पहिया थम जाता है। सुबह के वक्त संचालन शुरू होता है। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज में घंटों समय गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed