{"_id":"59dfa65a4f1c1b72548b7106","slug":"101507829338-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की इच्छा के विरूद्ध युवक-युवती ने की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की इच्छा के विरूद्ध युवक-युवती ने की शादी
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। परिवार की इच्छा के खिलाफ एक युवक और युवती ने गुरुवार को शादी कर ली। युवती के परिवारवालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वह रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती और रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव के रहने वाले युवक के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारवालों को हो गई थी। युवती के परिवार के लोग उसकी शादी दूूसरी जगह करना चाह रहे थे। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो गुरुवार को वह युवती के घर के पास पहुंचा और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी परिवार को हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया था। सूचना के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।