{"_id":"59c3f70d4f1c1bff6c8b4572","slug":"101506014989-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध का रुपये उचक्कों ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध का रुपये उचक्कों ने उड़ाया
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भारतीय स्टेट बैंक की राघवनगर शाखा से रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध से उचक्कों ने 30 हजार रुपये छीन लिया और भाग गए। वृद्ध ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मेहाहरहंगपुर गांव के सईद का राघवनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाता है। उनको रुपये की जरूरत थी। इसलिए बैंक की शाखा में पहुंचे और 30 हजार रुपये निकालकर पैदल ही कचहरी चौराहे पर जाने लगे। राघवनगर में स्थित एक होटल के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो युवक पहुंच गए। दोनों ने सईद को रोककर हालचाल पूछना शुरू किया। उन्होंने नहीं पहचानने की बात कही तो दोनों उनको बातों में उलझा लिए। इसी दौरान एक ने झोले में रखा रुपये निकाल लिया और भाग गया। उसके भागने के बाद सईद को रुपये चोरी हो जाने की जानकारी हुई। वह युवकों को खोजने के लिए कुछ दूर तक गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।