{"_id":"59ad94384f1c1b5d738b501e","slug":"101504547896-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक सिपाही और दो मुंशी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के जद में आए तीनों पुलिस वालों की कई शिकायत एसपी तक पहुंच चुकी थी। इसके बाद कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
कोतवाली में राजेश्वर यादव और धर्मेंद्र यादव की मुंशी और प्रदीप दुबे सिपाही के पद पर तैनात थे। कार्यालय में जाने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं करने की शिकायत मुंशियों की एसपी तक पहुंच रही थी। इसके अलावा अपने दायित्वों के प्रति दोनों मुंशी और सिपाही लापरवाह थे। एसपी की जांच में इसका खुलासा हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजीव मल्होत्रा ने रविवार की देर रात तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि तीनों की शिकायत कई बार मिल चुकी थी।