फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हाई टेंशन तार पर गिरी पेड़ की टहनी, आपूर्ति ठप

हाई टेंशन तार पर गिरी पेड़ की टहनी, आपूर्ति ठप

Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
हाई टेंशन तार पर गिरी पेड़ की टहनी, आपूर्ति ठप
पड़री बाजार, सलेमपुर। एक गांव में हाई टेंशन तार पर पेड़ की टहनी बारिश के दौरान टूटकर गिर गई। इससे नार्थ फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को रात उमस भरी गर्मी के बीच अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सलेमपुर नगर के गांधी चौक और कोतवाली के पास तार टूटने से नगर की आपूर्ति करीब छह घंटे तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के नार्थ फीडर से 50 गांवों की आपूर्ति होती है। गुरुवार की रात को अचानक बारिश और हवा शुरू हो गया। इस दौरान कोल्हुआ गांव के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ की एक टहनी गिर गई। इससे नार्थ फीडर ब्रेक डाउन हो गया। रात को बिजली नहीं मिलने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। लोगों ने आपूर्ति बहाल करने के लिए जूनियर इंजीनियर को फोन भी किया। लेकिन रात को तार ठीक नहीं हो सका। शुक्रवार को सुबह पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने डाल को हटा तार ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। वहीं नगर के गांधी चौक और कोतवाली के पास अचानक बिजली का तार दो घंटे के अंतराल पर टूट गया। इसकी वजह से नगर की आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप रही। इससे नगरवासियों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। इस बाबत जेई रोहिताश ने बताया कि तार टूटने के कारण नगर की आपूर्ति ठप रही। वहीं कोल्हुआ गांव में टूटे हुए तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed