{"_id":"6534138452b56bc989047786","slug":"10-new-dengue-patients-found-one-referred-deoria-news-c-208-1-deo1001-11120-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के नए 10 मरीज मिले, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के नए 10 मरीज मिले, एक रेफर
Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। प्रतिदिन पीड़ित अस्पताल आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार को दोपहर तक दस नए मरीज भर्ती किए गए। इनकी जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। प्लेटलेट्स कम होने पर एक मरीज को रेफर कर दिया गया। वार्ड में भर्ती 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर 17 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू जिले में फैल रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी पर इलाज कराया, आराम न मिलने पर जांच हुई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति को एक हफ्ते से बुखार आ रहा है। प्राइवेट में इलाज कराने पर बुखार ठीक हो गया, लेकिन कमजोर होने पर जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम था। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के अन्य एक मोहल्ले का किशोर छह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो परिजनों उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
सदर ब्लाक के एक गांव की महिला पांच दिन से बुखार का दवा ले रहती थी। आराम नहीं मिलने परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले की युवती एक बीमारी से पीड़ित है। अस्पताल में भर्ती हुई। उसके बाद बुखार हो गया। जांच कराने के बाद डॉक्टर ने डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया। सलेमपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को चार दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट में इलाज कराए। जांच के बाद डॉक्टर ने अस्पताल में भेज दिया। बरियारपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति सात दिन से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराए। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मईल क्षेत्र का एक बालक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा और जांच हुई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा खामपार क्षेत्र के एक युवक को भर्ती कराया गया। दवा इलाज के बाद आराम मिलने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि सदर ब्लाक की एक महिला के निगेटिव आने पर मेडिकल वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए दवा, जांच सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क है। मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।