{"_id":"66f6b94669e323e5e50d4357","slug":"10-member-district-team-selected-for-junior-boys-kabaddi-state-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-136252-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर बालक कबड्डी स्टेट प्रतियोगिता के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय जिला टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर बालक कबड्डी स्टेट प्रतियोगिता के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय जिला टीम
Fri, 27 Sep 2024 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक कबड्डी स्टेट प्रतियोगिता के जिला ट्रायल में भाग लेते खिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से पांच से सात अक्तूबर को सहारनपुर में आयोजित होने वाले सब जूनियर बालक कबड्डी स्टेट प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कुल 51 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रशिक्षकों एवं जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव मुलायम सिंह यादव की देखरेख में चले ट्रायल के बाद 10 सदस्यीय टीम की घोषणा मंडल ट्रायल के लिए की गई।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हैंडबाल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी एवं जिला कबड़डी संघ के संयुक्त सचिव मुलायम सिंह यादव ने स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आए खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल की जांच की। इसके बाद 10 सदस्यीय जनपद टीम का चयन किया गया। इसमें शिवा राजभर, अभिषेक भारती, निरंजन प्रजापति, अर्जुन, अभिषेक मौर्या, सत्यम यादव, शुभम, कृष्ण कुमार वर्मा, विशाल, प्रतीक शुक्ला शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी 27 सितंबर को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। यहां से गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम का चयन क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर में आयोजित होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।