फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 huts Jlin stove fire

चूल्हे की आग से 10 झोपड़ियां जलीं

Fri, 16 Dec 2016 11:23 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 16 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 10 huts Jlin stove fire
जिरासो गांव में गुरुवार की रात चूल्हे की आग से आठ लोगों की 10 झोपड़ियां राख हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। जिरासो गांव में गुरुवार की रात चूल्हे की आग से आठ लोगों की 10 झोपड़ियां राख हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चालू कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों रुपये का सामान सहित सब कुछ जल गया है। आग बुझाते समय कुछ लोग झुलस भी गए।
विज्ञापन

उपचार पीएचसी पर कराया गया। जिरासो में गुरुवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए।

शिव नारायण यादव के घर की औरतें चूल्हे पर खाना बनाने के बाद गीले जलावन को सूखने के लिए रख दिया। वहां बगल में प्लास्टिक के डिब्बे में मिट्टी का तेल रखा था। चूल्हे के जलावन में रात 12 बजे अचानक आग पकड़ ली। आग फैलकर डिब्बे को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शिव नारायण यादव की दो झोपड़ियां जलने लगी।
विज्ञापन


आग पास के जयनारायण यादव, हरेंद्र यादव, राधेश्याम, सुनील, जोगिंदर यादव, अनिल और सकिया देवी की झोपड़ी में भी पकड ली। घने कोहरे और ठंड में नींद से लोग उठते उससे पहले सभी की झोपड़ियां राख हो गईं। उसमें रखा अनाज, बिछावन, चौकी, कपड़ा, साइकिल सहित सारा सामान स्वाहा हो गया। लोगों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चालू कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक आशुतोष उपाध्याय, तहसीलदार ओपी गोस्वामी, पहुंचे तथा पीड़ितों से मिले। विधायक ने पीड़ितों को 10 हजार रुपये तथा ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने भी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। तहसील प्रशासन ने पीड़ितों को राशन तथा कंबल आदि वितरित किया। तहसीलदार ओपी गोस्वामी ने कहा कि रिपोर्ट तैयार हो गई है। जल्द ही पीड़ितों को सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed