फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 blocks not made 2-2 amrit sarover

Deoria News: दो-दो अमृत सरोवर बनाने में दस विकास खंड फिसड्डी

Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
10 blocks not made 2-2 amrit sarover
दो-दो अमृत सरोवर बनाने में दस विकास खंड फिसड्डी
विज्ञापन

बनकटा भटनी, गौरीबाजार, रामपुर, भलुअनी व भाटपाररानी ब्लॉक में बनाए गए एक-एक अमृत सरोवर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को महात्मा गांधी नरेगा के तहत सभी विकास खंड के बीडीओ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के साथ मनरेगा से बनाए जा रहे खेल मैदान, पार्क, अमृत सरोवर, पोषण वाटिका एवं स्कूल बाउंड्री पर चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की और शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सितंबर में दो-दो अमृत सरोवर को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह ब्लॉक एक-एक तथा दस ब्लॉक एक भी अमृत सरोवर पूरा नहीं कर सके।
सीडीओ ने समीक्षा के दौरान पाया कि ब्लॉक बनकटा, भटनी, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, भलुअनी एवं भाटपाररानी में 01-01 तालाब पूर्ण किए गए हैं। सभी बीडीओ को 25 नवंबर तक अमृत सरोवर को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दस ब्लॉकों ने एक भी पूर्ण नहीं किया। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सभी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 30 नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड में चार-चार खेल मैदान विकसित किए जाने के लिए लक्ष्य दिए गए थे। इसके सापेक्ष अभी तक 19 खेल के मैदान पर कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। लार में कोई कार्य शुरू न होने पर बीडीओ को चेतावनी दी गई। सीडीओ ने सभी चयनित खेल मैदान पर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वन ब्लॉक टू पार्क के तहत प्रत्येक विकास खंड में दो-दो पार्क का निर्माण कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें लार, पथरदेवा एवं सलेमपुर में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर बीडीओ व एपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही दस-दस पोषण वाटिका का निर्माण कराना था, जिसमें लार ने कार्य शुरू नहीं कराया है। इस पर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed