{"_id":"66159a7ae36298996f086354","slug":"10-arrested-in-invalid-wine-deoria-news-c-208-1-deo1004-123042-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 95 लीटर अवैध शराब के साथ 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 95 लीटर अवैध शराब के साथ 10 गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिहार प्रांत के धरनीछापर निवासी सहित दो आर्म्स एक्ट मामले में भेजे गए जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को कच्ची शराब, अवैध देसी, अंग्रेजी शराब तथा आर्म्स एक्ट के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में बनकटा पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास शराब के साथ चाकू को बरामद कर जब्त कर लिया। एक की पहचान बनकटा के अघाव निवासी अभिमन्यु कुमार व दूसरे की पहचान बिहार प्रांत के सिवान जिले के मैरवा थाने के धरनीछापर गांव निवासी रोहित तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से क्रमशः 45 पाउच (कुल 9 लीटर) अवैध बंटी-बबली टेट्रा पैक देसी शराब व 35 पाउच (कुल 7 लीटर) अवैध बंटी बबली देसी शराब बरामद की। जांच में दोनों के पास से 1-1 चाकू बरामद कर जब्त कर लिया गया। इधर, कोतवाली पुलिस ने भीखमपुर के अजय प्रताप सिंह, सोमनाथ मंदिर के छांगुर चौहान व गरुलपार निवासी रमेश प्रजापति को क्रमशः 10, 12 व 9 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरियारपुर पुलिस ने झारखंड के करमदेव उरांव को 13 लीटर कच्ची शराब के धर दबोचा। महुआडीह पुलिस ने झारखंड के कुंवर यादव व करमा उरांव के कब्जे से क्रमशः 8 व 9 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। रुद्रपुर पुलिस भी झारखंड के भिखारी उरांव व दिलराम उरांव को 9 व 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।