फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1 dcm wine caught

एक डीसीएम हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी

Wed, 11 Mar 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 dcm wine caught
एक डीसीएम हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

खुखुंदू के कोल्हुआ के पास पुलिस को मिली सफलता
पुलिस पूछताछ में तस्कर ने भटनी के रास्ते बिहार ले जाने की बात बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के कोल्हुआ के समीप बुधवार को पुलिस ने एक डीसीएम हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी। तस्कर डीसीएम में ऊपर साइकिल का पार्ट रखकर अंदर 210 पेटी क्रेजी रोमियो शराब छिपाए थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने भटनी के रास्ते बिहार ले जाने की बात बताई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया के रास्ते एक डीसीएम शराब खुखुंदू की तरफ आ रहा है। खुखुंदू चौराहे पर डीसीएम को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेजी से गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। इसके बाद भरथुआ और कोल्हुआ के पास नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। डीसीएम चालक जैसे ही भरथुआ से भटनी मार्ग मुड़ा, उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। वह वहां भी नहीं रुका। इसके बाद पीछा कर उसे कोल्हुआ के पास पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान डीसीएम में ऊपर बोरे में भरकर साइकिल के पार्ट रखकर अंदर शराब छिपाई गई थी। 210 पेटी में 10080 शीशी 180 एमएल क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब बरामद की गई । पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रणधीर सिंह पुत्र माखन सिंह निवासी गलबड्डी थाना खन्ना जिला लुधियाना, पंजाब बताया। उसने बताया कि भटनी के रास्ते शराब बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक शराब की कीमत तकरीबन दस लाख रुपये है। एसओ ने बताया कि तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed