फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1 arrested in murder

Deoria News: दामिनी हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
1 arrested in murder
एक माह बाद पुलिस को मिली कामयाबी, अज्ञात के विरुद्ध हुआ था हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दामिनी हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। एक माह से इस 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस तलाश रही थी। रविवार को उसे बैतालपुर से पुलिस ने दबोच लिया।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पथरहट निवासी दामिनी मौर्या (30) पुत्री रामबचन मौर्य की सात वर्ष पूर्व खुखुंदू थाना क्षेत्र निवासी अमित मौर्य से शादी हुई थी। ससुराल से अनबन होने के बाद दामिनी मायके में ही अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ रह रही थी। रोजी-रोटी चलाने के लिए दमिनी ने खोराराम चौराहे पर रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन

प्रतिदिन की भांति वह 10 जनवरी को भी दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर पथरहट लौट रही थी। ऊसरी-असनहर मार्ग पर आईटीआई स्कूल के पास उसका खून से लथपथ शव सड़क के किनारे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात घर न लौटने पर तलाश में जुटे परिजनों को जब वह मृत अवस्था में मिली तो इसकी सूचना उन्होंने डाॅयल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दामिनी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।
दामिनी के पिता रामबचन मौर्य की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने दामिनी के पति अमित मौर्य की काल डिटेल खंगाली और शक के आधार पर उसके पति को हिरासत में पूछताछ की। पूछताछ में उसने पत्नी का अवैध संबंध होने के कारण दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने घटना में चाकू व बाइक भी बरामद किया।

दूसरे आरोपी अर्जुन कुशवाहा निवासी बांसदेवपुर थाना खुखुंदू की तलाश पुलिस कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। मुखबिर की सूचना पर उसे बैतालपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।

रुद्रपुर के सीओ अंशुमान श्रीवास्तव का कहना है कि दामिनी हत्याकांड के दूसरे अभियुक्त को भी जेल भेज दिया गया है। इस हत्या में शामिल अब दोनों अभियुक्त जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed