{"_id":"65e622c8589fc07fdd0288c6","slug":"1-arrested-in-molestation-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120646-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती से छेड़खानी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती से छेड़खानी, एक गिरफ्तार
Tue, 05 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
शिकायत लेकर पहुंचे युवती के परिजन तो आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर भगाया
पुलिस ने दो पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। खेत की तरफ जा रही एक युवती से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार की देर शाम खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाए गांव के एक युवक ने उसे पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुन कर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी युवक फरार हो गया। युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनोंं को दी। युवती के परिजन शिकायत करने युवक के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए युवती के परिजनों को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी तहरीर पर छेड़खानी व मारपीट का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है।
इसके बाद हलका दरोगा गोविंद सिंह ने महिला पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद