12 करोड़ पानी-पानी: नई संसद की छत से टपका पानी, अखिलेश का तंज; कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
बीती शाम दिल्ली में हुई बारिश की वजह से नई संसद भवन के अंदर पानी का रिसाव देखने को मिला। जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने एक्स पर साझा किया। तो वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि नई संसद से अच्छी तो...
विस्तार
राजधानी में बुधवार शाम की बारिश ने सभी इलाकों के ड्रेनेज सिस्टम को फेल कर दिया। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, रफी मार्ग समेत दिल्ली की सभी मुख्य व अंदरूनी सड़कों व गलियों पर पानी भर गया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक समेत सभी बाजार लबालब थे।
कांग्रेस सांसद ने साझा किया वीडियो
इसी बीच संसद की नई बिल्डिंग की छत से टपकने का वीडियो ने पानी लीकेज का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में देख सकते हैं कि छत से पानी टपक रहा है। नीचे फर्श पर एक बकेट रखा है। पानी को फैलने से रोकने के लिए रखा गया है। तमिलनाडू की विरुधुनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने साझा किया।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लिखा कि बाहर पेपर लीकेज, अंदर वॉटर लीकेज। राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली संसद लॉबी में हाल ही में पानी का रिसाव, नए भवन में मौसम संबंधी समस्याओं को उजागर करता है।
Paper leakage outside,
— Manickam Tagore .B🇮🇳மாணிக்கம் தாகூர்.ப (@manickamtagore) August 1, 2024
water leakage inside. The recent water leakage in the Parliament lobby used by the President highlights urgent weather resilience issues in the new building, just a year after completion.
Moving Adjournment motion on this issue in Loksabha. #Parliament pic.twitter.com/kNFJ9Ld21d
अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट लिखा कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी। जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।
इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहाँ पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2024
जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी… pic.twitter.com/PpJ36k6RJm
करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से पूरी दिल्ली कराह उठी। शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव से जाम लग गया। जाम के कारण प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी के कई अंडरपास में पानी भर गया।