{"_id":"2205bc1b3bcb271c89e559dc18bb394d","slug":"delhi-gangrape-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिसंबर: सहेजी जाएंगी बिटिया की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 दिसंबर: सहेजी जाएंगी बिटिया की यादें
अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 14 Sep 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप की शिकार हुई बिटिया हमारे बीच हो न हो, उसकी यादें आज भी जिंदा हैं। इन यादों को सहेजने के लिए बिटिया का परिवार 29 दिसंबर को हर साल गांव आकर बिटिया की पुण्यतिथि मनाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को फोन से हुई बातचीत में बिटिया के पिता ने बताया कि बहादुर बेटी को श्रद्धांजलि देने के लिए वह हर साल इस दिन गांव आएंगे और उसकी पुण्यतिथि मनाएंगे। उसकी यादें गांव की आबोहवा में घुली हुई हैं। जिसे उनका परिवार हमेशा सहेज कर रखेगा। गांव में रहने वाले बिटिया के बाबा और चाचा ने भी कुछ ऐसी ही इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
बिटिया के पिता ने बताया कि उनका परिवार इन दिनों दिल्ली में है। पुण्यतिथि मनाने के लिए हर साल इस दिन वे पूरे परिवार के साथ गांव आएंगे। बिटिया के बाबा ने कहा कि बहादुर बिटिया की याद में महिलाओं एवं छात्रों के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
बिटिया की मां ने कहा कि बेटियों के साथ दरिंदगी करने के आरोपियों को कड़ी सजा देकर एक संदेश देना जरूरी है। मौजूदा कानूनों में संशोधन कर ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए जिससे फिर कभी कोई किसी भी बिटिया के साथ दरिंदगी करने की हिम्मत न जुटा सके।