{"_id":"5e63cfda8ebc3ec9871b087a","slug":"dead-body-of-two-girls-including-mother-found-in-well-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः मां ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः मां ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दी, मचा हड़कंप
Sat, 07 Mar 2020 10:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौली गांव में महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। विवाहिता शुक्रवार की शाम से ही घर से बच्चियों के साथ लापता थी। पति राजेश भारती किसी शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन
राजेश भारती ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को दोपहर में राजेश घर लौटा तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। राजेश ने पहले उन्हें कई जगह खोजा, जब नहीं मिले तो आसपास के पड़ोसियों से पूछा।
विज्ञापन
जब कहीं नहीं मिले तो उसने शाम को लगभग आठ बजे घर के पीछे बने कुएं में टार्च जलाकर देखी। इस दौरान बच्ची का शव पानी में दिखाई दिया।
इसकी सूचना उसने तत्काल पन्नूगंज पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मीरा (25) पुत्री रंजना (5) संजना (3) के शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन