{"_id":"bb030ce9829c4d9c302cd4deb4156486","slug":"daughters-will-not-be-sent-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: गांववाले बेटियों को नहीं भेजेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत: गांववाले बेटियों को नहीं भेजेंगे स्कूल
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कवाल में छेड़छाड़ के बाद हुई तीन हत्याओं से मलिकपुरा के ग्रामीणों में इतनी दहशत है कि उन्होंने अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मृतक सचिन और गौरव के परिजनों ने भी कहा है कि अब वह अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
मलिकपुरा गांव में 27 अगस्त को छेड़छाड़ के बाद हुए विवाद में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सहित तीन जानें चली गई थीं। इसके बाद पूरे जिले में दंगा भड़क गया था, जिसमें कई मौतें हुईं और हजारों लोग बेघर हो गए।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि मलिकपुरा से स्कूल जाने के लिए लड़कियों को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है। मृतक सचिन और गौरव के परिजनों का कहना है कि अब वह भी अपनी लड़कियों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने दो बेटे खो दिए हैं, अब उनकी लड़कियों की सुरक्षा स्कूल जाते समय कौन करेगा। परिजनों का तो पुलिस प्रशासन से एकदम विश्वास उठ चुका है।