{"_id":"51b2ab21a8026ab1317fe1d2edc7d696","slug":"danger-of-flood-in-up-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चपेट में आकर बाराबंकी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस तरह इस सीजन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से 159 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में कई स्थानों पर नदियां बढ़ रही हैं तो कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस बीच सूबे में विभिन्न स्थानों पर बीते 24 घंटे में खूब बरसात हुई। सिद्धार्थनगर में 114.2 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में शारदा नदी पलियाकला में, घाघरा एल्गिन ब्रिज, अयोध्या और तुर्तीपार में व बूढ़ी राप्ती नदी ककरही में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा गंगा अंकिनघाट, कानपुर नगर, रायबरेली, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में, यमुना का बागपत, आगरा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और इलाहाबाद में बढ़ रही है।
विज्ञापन
बेतवा नदी का जलस्तर झांसी, जालौन व हमीरपुर, गोमती का लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर में बढ़ रहा है। सई नदी का जलस्तर लखनऊ व रायबरेली में, शारदा नदी का लखीमपुर खीरी में, घाघरा का बहराइच व बलिया में, राप्ती का बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर में बढ़ रहा है।
बूढ़ी राप्ती व कुन्हरा नदी का जलस्तर सिद्धार्थनगर में बढ़ रहा है। रोहिन का जलस्तर महराजगंज व कुआनों का गोंडा में बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में आधा दर्जन से अधिक जिलों में 25 मिमी से अधिक वर्षा हुई।
इलाहाबाद में 25.8 मिमी, बरेली में 36.2 मिमी, शाहजहांपुर में 43.2 मिमी, जालौन में 46 मिमी, झांसी में 40 मिमी, सुल्तानपुर में 25 मिमी, महराजगंज में 34.6 मिमी व बस्ती में 40 मिमी बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर और पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।