फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   damini grand father disagree with justice verma committee recommendations

दिल्ली गैंगरेपः सिफारिशों से सहमत नहीं 'दामिनी' के बाबा

Sat, 26 Jan 2013 02:50 PM IST
नरहीं (बलिया)/ब्यूरो
नरहीं (बलिया)/ब्यूरो Updated Sat, 26 Jan 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
damini grand father disagree with justice verma committee recommendations

जस्टिस वर्मा कमेटी द्वारा बलात्कारियों को फांसी की बजाय उम्रकैद की सजा दिए जाने की सिफारिशों से दिल्ली गैंगरेप की शिकार बिटिया 'दामिनी' के बाबा सहमत नहीं हैं। बिटिया के गांव के लोगों ने भी दरिंदों को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन


बिटिया के बाबा ने अमर उजाला से कहा कि जस्टिस वर्मा कमेटी ने दरिंदों को उम्रकैद की सजा देने की जो सिफारिश की है उससे हम सहमत नहीं हैं। ऐसा घिनौना काम करने वालों को फांसी से कम सजा जनभावनाओं का अनादर करना है। आगे देश में किसी भी बिटिया के साथ इस तरह की घटना न हो इस बारे में सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन


अलबत्ता उन्होंने वर्मा कमेटी द्वारा निर्धारित समय एक माह में रिपोर्ट पेश करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि इसी प्रकार हर केस में जल्द जांच और कार्रवाई हो तो पीड़ित परिवारों को निश्चित ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, देश में फांसी का फंदा तैयार करने वाली इकलौती बक्सर सेंट्रल जेल के अधीक्षक सुरेंद्र कुमार अम्बष्ठ ने भी कहा कि गैंगरेप के गुनहगारों को फांसी ही दी जानी चाहिए। दिल्ली घटना इतनी जघन्य है कि इसके दोषी क्षमा के योग्य नहीं है। उन्हें फांसी देने से ऐसे लोगों को सबक मिलेगी। वे भविष्य में महिलाओं व छात्राओं के साथ ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed