फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dalit prerna sthal opens for public

लोकार्पण के 721 दिन बाद आज खुला दलित प्रेरणा स्थल

Wed, 02 Oct 2013 01:24 PM IST
अमर उजाला नोएडा
अमर उजाला नोएडा Updated Wed, 02 Oct 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
dalit prerna sthal opens for public

नोएडा सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल को आम जनता के लिए खोलने पर आखिरकार निर्णय हो गया। लोकार्पण से 721 दिन बंद रहने के बाद आज इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह 11 बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन


प्रेरणा स्थल को दो अक्तूबर से खोलने की तिथि पहले से प्रस्तावित थी। इस कारण प्राधिकरण ने तैयारियां भी पहले ही शुरू कर दी थीं। मंगलवार को भी प्राधिकरण की पूरी टीम प्रेरणा स्थल की तैयारियों में जुटी रही।
विज्ञापन


दिन भर प्रेरणा स्थल की सफाई होती रही। यहां लगी लाइटों की भी टेस्टिंग कर ली गई है। पानी व अस्थाई शौचालय का इंतजाम कर लिया है। इसमें प्रवेश करने के लिए दस रुपये का टिकट लगेगा, जिसके लिए गेट नंबर पांच के दोनों तरफ काउंटर बनाए गए हैं। पार्किंग के लिए परिसर के अंदर जगह तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित प्रेरणा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी मुस्तैदी रहेगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इसमें निजी सुरक्षा गार्ड चौबीसों घंटे तैनात किए जाएंगे। जिस वक्त लोगों का आना जाना होगा, उस दौरान पुलिस की तैनाती रहेगी।

इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी। पार्क के अंदर मूर्तियों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसके लिए जगह-जगह बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

उन बोर्डों में पार्क के अंदर प्रवेश करने के दौरान क्या करें और न क्या करें, निर्देश लिखे होंगे। प्रवेश करने के दौरान दर्शकों द्वारा लाए गए सामान की तलाशी भी ली जाएगी।

इसके अलावा पार्क परिसर में किसी प्रकार की गंदगी न हो, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। चूंकि यह प्रेरणा स्थल बसपा सुप्रीमो मायावती का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसकी सुरक्षा व्यवस्था प्राधिकरण और प्रशासन के लिए चुनौती भी है।

क्या है खास?
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल करीब 82.5 एकड़ एरिया में फैला है। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अलावा 11 महापुरुषों की मूर्तियां लगी हैं। सौ फुट ऊंचाई का समता मूलक स्तंभ बना है, जिन पर अशोक चक्र बना हुआ है।


दो फाउंटेन लगे हैं, जिनकी ऊंचाई 52 फुट है। एडीबी की बैठक के दौरान फाउंटेन को चलाया गया था। रात के समय यहां लगी लाइटों से छटा देखते ही बनती थी।

22 बड़े हाथियों की गैलरी बनी है। प्रेरणा स्थल के अंदर एक खूबसूरत पार्क है, जिसमें मौलिश्री, कचनार, अशोक, सेमल, पिलखन, अमलतास आदि प्रजाति के करीब 7.5 हजार पौधे लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed