फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Two young people of the village gangraped with teenager

सिलाई सीखने जा रही थी किशोरी, दो युवकों ने पहले दुपट्टे से बांधा मुंह और फिर किया गैंगरेप

Tue, 25 Jul 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर Updated Tue, 25 Jul 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Two young people of the village gangraped with teenager
फाइल
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी के साथ मंगलवार की दोपहर में गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिवारीजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।  मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उनकी 14 वर्षीया बेटी गांव से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी। साइकिल से जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो युवकों ने गांव के बाहर रोक लिया और उसी के दुपट्टे से मुंह बांधकर गन्ने के खेत में खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकले। पीड़िता घर पहुंची तो उसकी दशा देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।  इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed