{"_id":"5959844e4f1c1b57548b49bf","slug":"meat-trader-was-beaten-to-death-and-bjp-leader-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार
एजेंसी/ अमर उजाल, रामगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मांस कारोबारी की पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता नित्यानंद महतो और संतोष सिंह को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी छोटू राना ने रामगढ़ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिले के मनुआ गांव के 40 वर्षीय मांस कारोबारी को बृहस्पतिवार को भीड़ ने बीफ ले जाने के शक में पीट-पीट कर मार डाला था। भीड़ ने कारोबारी की गाड़ी भी फूंक दी थी। यह घटना रामगढ़ शहर के बाजारटांड इलाके में हुई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया था जिसके मद्देनजर धारा 144 लगाए जाने के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
फिलहाल रामगढ़ में स्थिति सामान्य है। हालांकि जिले के 33 संवदेनशील स्थानों पर अभी भी सुरक्षा बल मौजूद हैं। बता दें कि रामगढ़ की घटना से कुछ दिन पहले गिरीडीह जिले में भीड़ ने गोहत्या के संदेह में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।