फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gulf residing husband took wife life

सऊदी में बैठकर पति ने ली पत्नी की जान

Sat, 09 Dec 2017 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 09 Dec 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
gulf residing husband took wife life
डेमो इमेज
पत्नी का दूसरों से मिलना जुलना और बच्चों के साथ मायके में रहना पति को अखर गया। इसी बात पर गुस्सा पति ने सऊदी में बैठकर ही पत्नी की जान ले ली। हत्या के लिए सुपारी दी। मुरादाबाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले की तहसील कांठ में 22 नवंबर की रात गढ़ी सलेमपुर गांव में रहने वाली नईम जहां की घर में घुसकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। आरोप है कि नईम जहां की हत्या उसके पति ने ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। 
विज्ञापन


दंपती के बीच पांच साल से विवाद चल रहा था, पत्नी मायके में रह रही थी। पति को उसका बेटी के साथ मायके में रहना और अपरिचित लोगों से मिलना जुलना पसंद नहीं था। वारदात में पति के अलावा नईम का ममेरा देवर साजिश में और चार लोग हत्या में शामिल थे। दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी यूनुस अली निवासी ग्राम औरंगाबाद जिला अमरोहा, विपिन निवासी शिवपुरी थाना मूंढापांडे है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नईम जहां की हत्या की साजिश उसके पति नूर हसन निवासी मुस्तफापुर बढे़रा थाना डिलारी ने अपने ममेरे भाई निजाम निवासी ग्राम झुरक झुंडीखेड़ा थाना टांडा जिला रामपुर के साथ की थी। 

नूर हसन वर्तमान में सऊदी अरब में है, उसने भाडे़ के हत्यारों का इंतजाम करने का जिम्मा निजाम को सौंपा था। निजाम की दोस्ती भूरा निवासी मुत्यापुर खेड़ा थाना टांडा जिला रामपुर से थी। उसने भूरा को ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या को अंजाम दिलाने की बात कही। 

सुपारी मिलने के बाद भूरा ने अपने साथी विपिन, रिंकू और युनूस के साथ मिलकर नईम जहां की हत्या को अंजाम देने का सौदा तय कर वारदात को अंजाम दिया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों से महिला के कान के कुंडल, कान की दो बाली भी बरामद की गई है। 


भूरा, रिंकू, निजाम और नूर हसन की गिरफ्तार के प्रयास पुलिस टीम कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने 27 नवंबर के अंक में ही नईम जहां की हत्या की साजिश विदेश में रचे जाने का खुलासा कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed