फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dead bodies found in river

लखनऊ : पुलिस मान रही आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 21 Jan 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
dead bodies found in river
- फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गोमती नदी में दो लाशें मिलने की गुत्थी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। 17 जनवरी की सुबह हसनगंज इलाके से दो लाशें मिली थी, जिसमें एक लाश महिला और दूसरी पुरुष की थी। महिला की शिनाख्त ममता ठाकुर के रुप में हुई थी। जो कि बिहार के सीतामढ़ी की रहनेवाली थी। वो अपने पति के साथ महानगर के प्रतिभा अपार्टमेंट में रहती थी। पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि ममता के पति उसको परेशान करता था। उसके साथ कई बार बेरहमी से ससुरालवालों ने मारपीट की थी।  उनका दावा है कि ममता के पति ने पहले उसकी हत्या की और फिर लाश को गोमती के किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां से ममता की लाश बरामद हुई है, वहां डूबने की संभावना ना के बराबर है। हालांकि पुलिस अब इस मामले को कुछ और ही बताने में जुटी है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सतारुढ़ समाजवादी पार्टी के कई नेताओं से ममता के पति के अच्छे तालुकात हैं, इसलिए पुलिस इस मामले को खुदकुशी बता कर रफा-दफा करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed