फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cricketer bhubaneswar got audi car number

भुवनेश्वर की ‘स्विंग’, मंत्री क्लीन बोल्ड

Sat, 27 Jul 2013 01:58 PM IST
गाजियाबाद/डीपी आर्य
गाजियाबाद/डीपी आर्य Updated Sat, 27 Jul 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
cricketer bhubaneswar got audi car number

अपनी ऑडी कार के लिए नई सीरीज का पहला नंबर झटकने में आखिर टीम इंडिया के उभरते गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कामयाब रहे।

विज्ञापन


इसी नंबर के लिए मैदान में डटे कैबिनेट स्तर के दो मंत्री भुवनेश्वर की स्विंग पर बोल्ड हो गए। दो लाख अस्सी हजार वाहनों के बाद बदलने वाली इस सीरीज के नंबर की जबरदस्त मांग रहती है।

सीरीज सीए का पहला नंबर पाने के लिए लखनऊ तक से मशक्कत हो रही थी। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने डेढ़ महीने पहले यह नंबर बुक किया था।

वहीं सपा के दो स्थानीय दिग्गज भी इसी नंबर के दावेदार थे। दो कैबिनेट मंत्री इनकी सिफारिश कर रहे थे। आरटीओ में इस नंबर के कुल 87 आवेदन आए थे।

शुक्रवार को भुवनेश्वर को नंबर दिया गया। अब उनकी कार का नंबर यूपी-14 सीए 0001 हो गया है।

वीवीआईपी नंबर प्रभारी नदीम सुब्बाराव ने बताया कि भुवनेश्वर संभाग क्षेत्र के क्रिकेटर हैं। ऐसे में दो लाख 80 हजार वाहनों के बाद आने वाले इस नंबर पर उनका हक बनता था।
विज्ञापन


‘नई सीरीज यूपी-14 सीए का पहला नंबर 0001 क्रिकेटर भुवनेश्वर को आवंटित कर दिया गया है। नंबर की मांग करने वाले अन्य आवेदकों को समझा लिया गया। सभी ने इस पर सहमति दे दी है।’- संजय माथुर, आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed