{"_id":"daa49eaa-b4ee-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"create-student-fake-accounts-obscene-messages-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर छात्रा का फर्जी अकाउंट बना डाले अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर छात्रा का फर्जी अकाउंट बना डाले अश्लील मैसेज
मोदीनगर/ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर एक छात्र द्वारा अश्लील मैसेज डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
दिल्ली पालमपुर निवासी युवती नगर के एक इंस्टीट्यूट में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से साथ पढ़ने वाला छात्र उससे छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी ने छात्रा के नाम से फेसबुक पर फोटो समेत अकाउंट बनाया और उस पर अश्लील मैसेज और फोटोग्राफ डाल दी। छात्रा को जब इसका पता चला तो उसने छात्र की हरकत का विरोध किया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी छात्र ने शिकायत करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
शुक्रवार देर शाम छात्रा अपने पिता और भाई के साथ कोतवाली में पहुंची और छात्र के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि मामले में मथुरा निवासी हरे कृष्णा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।