फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   countdown begins for up board class 12th result 2014

यूपी: जानिए कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

Thu, 22 May 2014 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 May 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
countdown begins for up board class 12th result 2014

यूपी बोर्ड के बहु प्रतिक्षित बारहवीं के रिजल्ट घोषित किए जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


इंटर (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम घोषित होने में अब सिर्फ तीन दिन बांकी हैं। लम्बे समय से इन्तजार कर रहे छात्रों को अब उनका परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।
 
बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की सभी मूलभूत प्रक्रियाएं संपन्न कर ली हैं। क्या इस साल छात्रों के पास प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी, यह देखना बेहद अहम होगा की क्या इस बार बारहवीं का रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा अलग होगा।

पिछले वर्ष बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम 05 जून को घोषित किया था वहीं इस वर्ष यह परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा पहले घोषित किए जाएंगे।
 
पिछले वर्ष (2013) आयोजित बारहवीं की परीक्षा में 92.68 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे जिनमें 96.32 फीसदी छात्राएं और 89.79 फीसदी छात्र शामिल थे। पिछले वर्ष की बारहवीं परीक्षा में छात्राओं ने अव्व्वल स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी छात्राएं ही बाजी मारेंगी। पिछेल वर्ष आयोजित रिजल्ट में टॉप रैंक तीन छात्रों ने साझा किया था। 96.80 फीसदी अंक के साथ हर्षित श्रीवास्तव, हर्जिता वर्मा और मनु सिंह संयुक्त रूप से टॉपर रहे थे। वर्ष 2012 के मुकाबले 3.28 प्रतिशत अधिक छात्रों ने 2013 में इंटर की परीक्षा पास की थी। क्या इस साल पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे ?  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्ष 2013 में आयोजित इंटर की परीक्षा में 26,95,749 छात्र शामिल हुए थे वहीं इस साल 31,27,066 छात्र शामिल हुए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष लगभग 4 लाख अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं।
 
बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक इन परीक्षा परिणामों को अब अंतिम रूप दिया जा चुका है। बोर्ड के अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं का रिजल्ट हर हाल में 25 मई तक घोषित किए जाएंगे।


पिछले साल बोर्ड ने 19,341 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित की थी जिसमे 9,332 परीक्षा केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा आयोजित की गयी थी। यूपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम 30 मई को घोषित किए जाएंगे।  
 
यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed