{"_id":"5ef0c7788ebc3e42e1174339","slug":"corona-virus-positive-case-in-varanasi-and-jaunpur-and-one-death-in-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जौनपुर में एक की मौत, चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जौनपुर में एक की मौत, चार नए मरीज मिले
Mon, 22 Jun 2020 08:30 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें कपड़ा व्यवसायी, एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के साथ ही एक सेल्समैन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को आईशोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
उधर, जौनपुर में कोरोना से एक और मौत हो गई है। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती प्रवासी ने सोमवार को बीएचयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे रविवार को यहां से रेफर किया गया था। उधर, मुंबई से आए मां-बेटे समेत चार नए मरीज भी मिले हैं। दो अन्य मरीजों में एक हरियाणा और एक दिल्ली से आया है।
वाराणसी में आईएमएसबीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से कुल 242 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें रविवार देर रात आयी 16 रिपोर्ट में 3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि सोमवार के 226 सैंपल में 8 लोग करोना पॉजिटिव हुए। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इसमें कैंट क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में पहले से संक्रमित एक मरीज के घर के 5 सदस्य संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
जिसमें 85, 55 और 45 वर्षीय महिला, 58 और 48 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इसके अलावा सारनाथ के नंद नगर कॉलोनी में संक्रमित मरीज के घर के 18 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि पहले से निजी अस्पताल में लीवर की बीमारी से ग्रसित जैतपुरा के गौरीगंज निवासी 50 वर्षीय मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
कोतवाली क्षेत्र के राजमंदिर निवासी 28 वर्षीय सेल्समैन और रथयात्रा के भगवान दास कॉलोनी में रहने वाले 33 वर्षीय कपड़ा व्यवसाई के साथ ही दशाश्वमेध के हौज कटोरा निवासी एक निजी कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय अकाउंटेंट भी संक्रमित हुआ है।
सोमवार को दीनदयाल अस्पताल और बीएचयू में भर्ती 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अब तक संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 343 हो गई है। जिसमें 235 डिस्चार्ज, 13 की मौत के बाद आइसोलेशन वार्ड में 95 भर्ती हैं। इसके अलावा सोमवार को चार नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए।

कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
जौनपुर में कोरोना से एक और मौत हो गई है। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती प्रवासी ने सोमवार को बीएचयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, मुंबई से आए मां-बेटे समेत चार नए मरीज भी मिले हैं। दो अन्य मरीजों में एक हरियाणा और एक दिल्ली से आया है। चारों होम क्वारंटीन थे और किसी में भी कोरोना का कोई लक्षण स्पष्ट नहीं था।
रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 483 हो गई है। सोमवार को 17 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब एक्टिव केस 130 रह गए हैं। केराकत के डेहरी गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी 45 वर्षीय शख्स मई में दिल्ली से लौटा था।
कोरोना जांच को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पूविवि में बने कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर रेहटी में निर्मित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि कोरोना पीड़ित मरीज की बीएचयू में मौत की खबर मिली है। इसके परिवार व अन्य लोगों की जांच कराई जा रही है।

फाइल फोटो
- फोटो : AP
धर्मापुर के किर्तापुर गांव में 15 जून को 25 वर्षीय युवक अपनी मां व सात अन्य लोगों के साथ निजी साधन से मुंबई से गांव आया था। यहां आने के बाद सभी होम क्वारंटीन में रह रहे थे। 17 जून को स्वास्थ्य टीम ने सभी का सैंपल लेकर जांच को भेजा था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें मां-बेटी पॉजिटिव मिले हैं। साथ आए अन्य सात सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बरसठी ब्लाक के बसहरा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ट्रेन से 10 जून को दिल्ली से गांव आया था। वहीं हरियाणा से 15 जून को निजी साधन से आए सरसरा गांव में आए युवक का सैंपल भी 17 जून को लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों मरीज होम क्वारंटीन थे।
रिपोर्ट आने से पहले तक उनमें कोई लक्षण स्पष्ट नहीं थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। संबंधित गांवों में सैनिटाइजेशन व कंटेन्मेंट गतिविधि के लिए निर्देशित किया गया है।