{"_id":"e4927c9a-c121-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"contract-teachers-will-appoint-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से तैनात कर दिए जाएंगे कांट्रैक्ट टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से तैनात कर दिए जाएंगे कांट्रैक्ट टीचर
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 41,000 अंशकालिक संविदा शिक्षकों की तैनाती 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशालय इस संबंध में सोमवार से जिलों को दिशा-निर्देश भेजेगा। इसमें संविदा शिक्षकों की संविदा की शर्तों का प्रारूप भी शामिल होगा।
इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नेशनल इंफारमेटिक सेंटर (एनआईसी) से चयनितों का सत्यापन करा लें, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य की गई है।
इस अधिनियम के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विशेष शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है।
इसमें कला, शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य और कार्य अनुभव की शिक्षा देना अनिवार्य किया गया है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत पिछले साल ही इसके लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की जानी थी, लेकिन नहीं की गई।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने इस साल इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।
इसमें कला, शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव की शिक्षा के लिए 41307 पदों के लिए आवेदन मांगे गए।
इसके लिए करीब 5 लाख आवेदन आए।
काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब चयनितों को तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू की जानी है।