{"_id":"2b9a7806-b81a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"constable-molestation-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने पहले मासूम को छेड़ा, फिर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने पहले मासूम को छेड़ा, फिर बेरहमी से पीटा
पिंडरा (वाराणसी)/ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने दस साल की लड़की के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
जब वह सिपाही को गाली देकर भागने लगी तो उसने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।
मौके पर भीड़ जुटने लगी तो सिपाही भाग निकला। इस घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए। चौकी प्रभारी ने सिपाही से माफी मंगवाकर लोगों को शांत कराया।
फल विक्रेता की दस वर्षीया पुत्री बुधवार की शाम पड़ोस के बगीचे से घर लौट रही थी। इसी समय सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया।
सिपाही ने जब उसके साथ छेड़खानी की तो उसने विरोध किया और गाली देते हुए अपने पिता की दुकान की तरफ भागने लगी।
गाली देने से नाराज सिपाही ने बाइक से उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर बाजार के लोग जुटने लगे तो सिपाही उसे छोड़कर भाग निकला।
घटना की सूचना मिलने के बाद सपा नेता नंदलाल जायसवाल, अजय सिंह समेत काफी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर सिपाही के खिलाफ आक्रोश जताने लगे।
जानकारी मिलने पर कठिरांव चौकी प्रभारी प्रमोद पांडेय ने सिपाही से माफी मंगवाकर बाजार के लोग शांत कराया। इस बाबत जब थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसी शिकायत प्रकाश में आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन