फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   congress removed 8 zonal incharge in up

यूपी: कांग्रेस के 8 जोनल अध्यक्षों की छुट्टी

Mon, 20 May 2013 08:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
congress removed 8 zonal incharge in up

लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को चाक-चौबंद करने की दिशा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार महीनों से लंबित उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मौजूदा आठों जोनल अध्यक्षों को हटाकर नए अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। साथ ही आलाकमान ने प्रदेश के 31 नए जिलाध्यक्षों की भी नियुक्तियां की है।
विज्ञापन


राहुल ने विधायकों और स्थानीय नेताओं को तरजीह दी है। मौजूदा आठ संयोजकों में भी फेरबदल किया है। राहुल लंबे समय से जोनल अध्यक्षों के कामकाज से असंतुष्ट थे। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी आलाकमान को इनके बारे में नकारात्मक रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने प्रदेश कांग्रेस संगठन को पूर्णकालिक तौर पर जोनल अध्यक्ष बनाने के लिए नए नाम देने के लिए कहा था। सोमवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को अपनी मंजूरी दे दी।

नई सूची के मुताबिक सबसे पहले जोनल अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद राशिद मसूद की जगह पंकज मलिक को जोनल अध्यक्ष बनाया गया है। पंकज पहले इसी जोन में संयोजक थे। उस समय संयोजक पद को उपाध्यक्ष का नाम दिया गया था।

पंकज के साथ वीरेंद्र सिंह गुड्डू को संयोजक बनाया गया है। पहले जोन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, नगीना, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ और संभल जिले शामिल हैं।

दूसरे जोन में पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह की जगह पूर्व मंत्री दीपक कुमार को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ विधायक दिलनवाज को संयोजक बनाया गया है। इस जोन में सहारनपुर, कैराना, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद शामिल हैं।

तीसरे जोन में सांसद राजाराम पाल की जगह पूर्व विधायक विनोद चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ पूर्व मंत्री बंसीधर राज को संयोजक बनाया गया है। इस जोन में बुंदेलखंड के ज्यादातर जिले शामिल हैं।

चौथे जोन में विधायक विवेक सिंह को हटाकर दिग्विजय सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ असलम रैनी को संयोजक बनाया गया है। इस जोन में बनारस, इलाहाबाद, फुलपूर, मिर्जापुर आदि जिले शामिल हैं।

पांचवें जोन पर अनुग्रह नारायण सिंह को बदलकर उनकी जगह ललितेश पति त्रिपाठी को नया अध्यक्ष बनाया है। उनके साथ संयोजक चंद्रशेखर सिंह हैं। इस जोन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर, आजमगढ़ आदि जिले शामिल हैं।

छठे जोन में केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को हटाकर भगवती चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ वीरेंद्र चौधरी हैं। इस जोन में केसरगंज, गोंडा, डुमरीगंज, बस्ती, फैजाबाद, बाराबंकी जिले शामिल है।

सातवें जोनल अध्यक्ष रहे सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष पी एल पुनिया की जगह विधायक संजय कपूर को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ श्रीमती फूलवती सैनी को रखा गया है। इस जोन में बदायूं, बरेली, पीलीभत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई शामिल हैं।


केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आठवें जोनल अध्यक्ष थे। अब उनकी जगह विधायक डॉ. मुस्लिम को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ योगेश दीक्षित है। इस जोन में लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed