फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   congress leader Acharya Pramod Krishnam said - BJP will ask for votes showing fear of Afghanistan and taliban

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- अफगानिस्तान का डर दिखा भाजपा मांगेगी वोट, कहेगी- हमें वोट दो नहीं तो आ जाएगा तालिबान

Fri, 20 Aug 2021 04:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 20 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा भुनाया था। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह तालिबान का मुद्दा भुनाएगी...

विज्ञापन
congress leader Acharya Pramod Krishnam said - BJP will ask for votes showing fear of Afghanistan and taliban
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

पड़ोसी देश अफगानिस्तान में चल रहे तालिबानों के आतंक का भारत की राजनीति पर असर पड़ने लगा है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि भाजपा अब लोगों को तालिबान के नाम पर डराने का काम करेगी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वह तालिबान के नाम पर ही वोट मांगेगी। वह लोगों से कहेगी कि भाजपा को वोट दो, नहीं तो तालिबान आ जाएगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नेता पहले लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात करते थे, और अब वे लोगों को अफगानिस्तान भेजने की बात करने लगे हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा भुनाया था। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह तालिबान का मुद्दा भुनाएगी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता शफीकुर्रहमान जैसे नेताओं के बयान भाजपा को इस रणनीति में सफल होने का रास्ता देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को साफ करना चाहिए कि वे इस तरह की राजनीति का समर्थन करते हैं, या इसके विरोध में हैं। अगर अखिलेश यादव तालिबान राजनीति के समर्थक नहीं हैं तो उन्हें शफीकुर्रहमान पर कड़ी कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश देना चाहिए क्योंकि देश राजनीति से ऊपर होता है और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सबको एक साथ मिलकर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन करेगा मुकाबला

कांग्रेस नेता कृष्णम ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने धर्म और राष्ट्रवाद का चक्रव्यूह रचा है। इस चक्रव्यूह को वही पार्टी और नेता भेद पाएगा, जिसके पास कृष्ण जैसे चतुर नेता होंगे जो भाजपा की हर राजनीति का जवाब देने में सक्षम हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed