{"_id":"efcc721132e25a2fa6cdb5b3bf21d81e","slug":"conflict-between-central-and-up-government-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मामले में बढ़ी तकरार, सपा ने कहा बुला लें आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मामले में बढ़ी तकरार, सपा ने कहा बुला लें आईएएस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति निलंबन मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के बयानों से केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच तनातनी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
दुर्गाशक्ति के निलंबन को सही ठहराते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने केंद्र से अपने सभी आईएएस अधिकारियों को वापस बुलाने की बात कही है।
दुर्गा मामले में केंद्र ने अखिलेश सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन
इतना ही नहीं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति के निलंबन को सही ठहराया है।
सोनिया की चिट्ठी से नाराजगी
इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखी चिट्ठी के बाद हरकत में आई केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया था। इसके बाद से केंद्र और राज्य सरकार आमने सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
दुर्गा शक्तिः पीएम को भेजे खत में सोनिया ने क्या लिखा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर आक्रामक रुख अपनाते हुए जवाब दिया। उनसे पूछा गया था कि क्या केंद्र इस मामले में हस्तक्षेप कर एक उदाहरण स्थापित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में राज्य को केंद्र से सभी आईएएस अधिकारियों को वापस बुलाने के लिए कहना चाहिए। उनके बिना भी अपने अधिकारियों की मदद से सरकार चलाई जाएगी।
रामगोपाल ने कहा कि निलंबन एक प्रशासनिक मामला है और केंद्र को इस मामले पर जवाब दिया जा चुका है।
अखिलेश सरकार ने दुर्गा को भेजी चार्जशीट, मांगा जवाब
पिछली सरकार में अधिकारी करते थे आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आईएएस दुर्गा के निलंबन को लगातार सही ठहरा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों के कुछ गलत काम करने पर शिक्षकों और माता-पिता से पिटाई होती है। इसी तरह सरकार भी काम करती है और जब भी उसके अधिकारी कुछ गलत करते हैं तो उन्हें इस तरह की सजा देती है।
ईमानदारी की सजाः कांग्रेस राज में IPS अफसर का ट्रांसफर
अखिलेश ने सोमवार को एक समारोह के दौरान कहा कि पूरे देश में एसडीएम निलंबित किए गए हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में निलंबन को लेकर हो-हल्ला मचा है। मीडिया मेरी सरकार के पीछे पड़ा है।
उन्होंने कहा कि यूपी की पिछले सरकार में तो आईएएस अधिकारियों को आत्महत्या तक करनी पड़ती थी और मुख्यमंत्री के ऑफिस में जाने से पहले जूते उतारने पड़ते थे। अखिलेश ने कहा कि सरकार चलाना बहुत मुश्किल काम है।
इस बीच राज्य सरकार ने नागपाल के खिलाफ और कड़ा रुख अपनाते हुए उनको चार्जशीट भेजकर 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।