{"_id":"5b3842124f1c1b603c8b63af","slug":"co-of-bareilly-told-the-victim-bring-evidence-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीओ ने कहा- दुष्कर्म के साक्ष्य लाओ, पीड़िता बोली- मैं क्या वीडियो बनाती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: सीओ ने कहा- दुष्कर्म के साक्ष्य लाओ, पीड़िता बोली- मैं क्या वीडियो बनाती
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Updated Sun, 01 Jul 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली में त्रिशूल एयरबेस पर तैनात फ्लाइट लेफ्टिनेंट के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब सीओ पीड़िता से ही साक्ष्य उपलब्ध कराने को कह रही हैं। इससे खफा पीड़िता ने एडीजी को पत्र लिखकर सीओ तृतीय नीति द्विवेदी की जांच पर सवाल उठाकर पक्षपात का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने सवाल किया है कि जब उसके साथ ज्यादती हो रही थी तो क्या उसे वीडियो बनाना चाहिए था।
विज्ञापन
बंगलूरू की युवती की ओर से इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ महीने पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनुभव रस्तोगी ने जीवनसाथी डाट कॉम पर अपना बायोडाटा डालकर खुद को कुंवारा बताया था। इसके बाद युवती की पुणे में अनुभव से बात हुई।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने पूना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बरेली बुलाकर अपने घर रखा। यहां भी उससे संबंध बनाये। उस दौरान अनुभव ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए। बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़िता ने छानबीन की तो पता चला कि अनुभव पहले से शादीशुदा है। युवती ने उसकी पत्नी को बुलाकर भी इज्जतनगर थाने में पेश किया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच सीओ तृतीय नीति द्विवेदी कर रही हैं। सीओ का कहना है कि पीड़िता ने खुद ही कुछ और साक्ष्य देने की बात कही थी। उन्हें देखने के बाद ही जांच को अंतिम रूप दिया जाएगा।