{"_id":"eb67c00b70bef7a2c941d59d8be68808","slug":"class-xii-student-gangraped-by-four-men-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता समेत चार युवकों ने किया छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता समेत चार युवकों ने किया छात्रा से गैंगरेप
मेरठ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में 12वीं की एक छात्रा से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी के एक नेता समेत चार युवकों ने शनिवार रात छात्रा को कार में अगवा कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर की रहने वाली छात्रा शनिवार शाम सात बजे ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में बसपा नेता समेत चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप, पुलिसकर्मियों ने भी की छेड़खानी
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उससे चलती कार में रेप किया। फिर उसे लक्ष्मी विहार क्षेत्र के एक मकान में ले गए। वहां भी छात्रा से रेप किया गया। उसके बाद छात्रा को पीवीएस मॉल के पास फेंक कर वे फरार हो गए।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दिन आरोपी छात्रा के घर पहुंचे। उन्होंने किसी के सामने मुंह खोलने पर छात्रा और उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी।
रेप के बाद किशोरी की हत्या कर निकालीं आंखें
उन्होंने बताया कि छात्रा ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। एक का नाम अमित भड़ाना और दूसरे का सुमित गुर्जर है। बताया जा रहा है कि अमित बसपा का स्थानीय नेता है।
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों आरोपी अभी फरार हैं।