{"_id":"6369442666fca36c9e7f3c95","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-chitrakoot-news-knp72710411","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। खोह रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से उतरे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव निवासी हरीमोहन (23) पुत्र गरीबदास मानिकपुर से ट्रेन से घर आ रहा था। सोमवार की सुबह स्टेशन पर उतरते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वह तीन भाइयों में बड़ा था। वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मां राजमनी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व मझले बेटे की भी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी।