फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth and woman ate poison, death

Banda News: युवक व महिला ने खाया जहर, मौत

Tue, 07 May 2024 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth and woman ate poison, death
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने अस्पताल में दिखाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी राजू (45) ने सोमवार देर शाम अपने घर के कमरे के अंदर बाथरूम में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। पारिवारिक भाई चुन्नू ने बताया कि राजू दोहा गांव का मूल निवासी था। वह गायत्री नगरमें अपनी पत्नी सुधा और दो पुत्र व दो पुत्रियों के साथ रह रहा था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया उसे नहीं मालूम। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजन जहर खाने की वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी संगीता (28) ने सोमवार की देर शाम जहर खा लिया। उल्टी होने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। मेडिकल कॉलेज में देर रात उसकी मौत हो गई। जेठ मनोज कुमार ने बताया कि संगीता शाम को खेत से बकरी चराकर लौटी थी। घर में उसने खाना भी बनाया था। इस बीच उल्टी होने पर जहर खाने की जानकारी हुई। मनोज वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हटेटा पुरवा से आए मायके पक्ष से मां व भाई ने बताया कि उन्होंने संगीता की शादी सात मई 2015 में की थी। संगीता के एक पुत्र व एक पुत्री है। पति कमलेश खेती-किसानी करता है। उसके पास दो बीघा जमीन है। घर में घरेलू विवाद होता रहता था। इसी चलते ससुरालियों ने उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार दिया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि जहर खाने से मौत हुई है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। भाई ने अहमदाबाद से फोन पर जानकारी दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed