फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young man missing due to threats from loan sharks, family members fearing something untoward

Chitrakoot News: कर्ज देने वालों की धमकी से युवक लापता, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

Thu, 06 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man missing due to threats from loan sharks, family members fearing something untoward
चित्रकूट। कर्ज देने वालों की धमकी से परेशान होकर एक युवक घर से लापता हो गया है। वो पिछले तीन दिनों से गायब है। इससे चिंतित परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं पर उसका कहीं सुराग नहीं मिला। ऐसे में चिंतित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि कर्ज देने वाले रुपये न लौटने पर जानमाल की धमकी दे रहे थे। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र के सिरसाबन निवासी जग प्रसाद द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसका पुत्र रोहित द्विवेदी उर्फ छोटू तीन दिन से लापता है। उसका मोबाइल घर में रखा है। जिस पर कई दिनों से लोगों के फोन आ रहे हैं। लगातार फोन आने पर पता चला कि उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा है। कर्ज देने वाले लोग ही फोन से कर्ज न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में उसके पिता ने आरोप लगाया है कि कर्जदारों ने ही उसके पुत्र को गायब कर दिया है। उसके साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है। पिता ने अपने पुत्र को ढूंढने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। नयागांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed