{"_id":"6650cbadd65eb3a31b0403f9","slug":"young-man-dies-due-to-collision-with-vehicle-cousin-brother-seriously-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107161-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक से जा रहे मौसेरे भाइयों की बाइक पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सरधुआ थाना क्षेत्र के नहरा निवासी संजीत यादव (18) बुधवार को मौसेरे भाई के गांव भोला का पुरवा परसौंजा घर में देवी पूजन का निमंत्रण देने आया था। यहां से गुुरुवार की शाम मौसेरे भाई अखिलेश यादव (22) के साथ बाइक से नहरा गांव लौट रहा था। कुचारम गांव के पास हनुमान मंदिर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। संजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक अखिलेश ने हेलमेट पहना था। इस कारण उसके सिर पर गंभीर चोट नहीं आई।
राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर अखिलेश को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक कक्षा आठ का छात्र था। मृतक दो भाई व दो बहनोंं में सबसे छोटा था। पिता किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मां कुसमा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।