{"_id":"642578548cfc810375089d36","slug":"young-man-committed-suicide-chitrakutt-news-c-12-1-153283-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने जान दी
विज्ञापन
फोटो नंबर-3- परिचय-
शराब का आदी युवक करता था खेती-किसानी
संंवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में युवक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव उतारा।
गौरिया रैपुरा निवासी कबेला सिंह (25) ने बुधवार की रात घर से 20 मीटर दूर स्थित आम के पेड़ में साफी से फंदा लगा लिया। बड़े भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह घर से खाना खाकर पास में बनी झोपड़ी में सोने चला गया था। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने उसका शव आम के पेड़ से लटका होने की सूचना दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची रैपुरा पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भाई ने बताया कि वह खेती करता था। अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानता था। वह दो भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर का था। मां छमाखी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि खुदकुशी के कारण की सही जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम कराया गया है।