फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young man commits suicide by hanging himself 12 days after marriage

Chitrakoot News: शादी के 12 दिन बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself 12 days after marriage
चित्रकूट। शादी के 12 दिन बाद किसी से वीडियो काॅल पर बात करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, मायके पक्ष के लोग विवाहिता को लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा निवासी दीपक पांडेय (25) सोमवार की सुबह 10 बजे नलकूप में नहाने की बात कहकर घर से निकला था। दो घंटे चरवाहा सुनील सोनकर ने परिजनों को दीपक के पेड़ से फंदा लगाकर लटके होने की बताई। उसका कहना था कि दीपक को उसने किसी से फोन पर बात करते हुए देखा था। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन

बड़े भाई प्रदीप पांडेय ने बताया कि दीपक ने सुबह अहमदबाद जाने के लिए टिकट के वास्ते छोटे भाई विपिन को चार हजार रुपये ऑनलाइन भेजे थे। उसके बाद वह घर से चला गया। उसने बताया कि भाई की 12 फरवरी 2025 को थाना भरतकूप क्षेत्र के चक भभौंर निवासी रामस्वरूप शुक्ला की बेटी लवली देवी से हुई है। हादसे के बाद उसको मायके पक्ष के लोग लेकर चले गए। दीपक की मौत से मां सुषमा देवी सहित सभी को हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक दिल्ली में एक मशीन चलाने का काम करता था। शादी में ही आया था। होली के बाद उसे दिल्ली जाना था। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मोबाइल फोन से किससे बातचीत के बाद फंदा लगाया है। सभी बिंदुओं की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed