फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Yamuna's water level rises for the fourth time in two months, 50 villages cut off

Chitrakoot News: दो माह में चौथी बार बढ़ा यमुना का जलस्तर, 50 गांवों का संपर्क कटा

Mon, 08 Sep 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 08 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises for the fourth time in two months, 50 villages cut off
फोटो05सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर में बाढ़ के चलते सड़क पर भरा पानी व उससे गुजरते ग्रामीण। संवा
राजापुर/ मऊ। यमुना नदी के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। सोमवार को राजापुर व मऊ क्षेत्र के 50 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों के संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया है। वहीं फसलें भी जलमग्न हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार रात दो बजे से अचानक जलस्तर बढ़ा है। हालांकि अभी खतरे का निशान दूर है। अभी किसी गांव में खतरा नहीं है। कर्मचारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं तिरहार में तीन और मऊ में तीन नांव लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बीते दो माह में चौथी बार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। रविवार को यमुना नदी का जलस्तर 82 मीटर रिकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार को यह 88 मीटर पहुंच गया है। सड़कों पर दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। तिरहार क्षेत्र में अर्की जाने वाले मार्ग को जीवन रेखा कहा जाता है। इस सड़क पर जलभराव होने से अर्की, अतरौली, देवारी, हस्ता, बिहरावा, चांदी, धुमाई, नैनी व धौरहा आदि गांवों का संपर्क कट गया है। जिससे जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, रामलाल आदि ने बताया कि हर साल बरसात में यमुना का जलस्तर बढ़ने से सड़कों में पानी भर जाता है। इससे आवागमन बंद हो जाता है। एसडीएम फूलचंद्र यादव ने बताया कि जो गांव बाढ़ से प्रभावित है वहां पर राजस्व विभाग की टीम व लेखपालों को भेजा गया है। अभी किसी भी गांव में खतरा नहीं है। प्रशासन बराबर नजर बनाए है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि राजापुर क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 88 मीटर तक पानी रहा। जबकि खतरे का निशान 93.50 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मऊ के 10 गांवों का संपर्क कटा
मऊ। यमुना से सटे गांवों के रास्ते में पानी भरने से इस क्षेत्र के भी 10 से अधिक गांव प्रभावित हैं। इससे इन गांवों का संपर्क कट गया है। खेतों में भी पानी गया है।

मवई- बरवार की सड़क में बने रपटे में पानी भर जाने से आने जाने में समस्या हो रही है। ग्रामीण तीन किमी का चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते आ रहे हैं। वहीं बरियारी गांव के पास बनी सड़क में भी पानी जाने से बरहा कोटरा, कनभय, भैरमपुर आदि गांव प्रभावित हैं। बरवार गांव रामलाल ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने की फिर शुरुआत हुई है। एसडीएम रामऋषि रमन ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम निगरानी बनाए हुए हैं।

फोटो05सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर में बाढ़ के चलते सड़क पर भरा पानी व उससे गुजरते ग्रामीण। संवा

फोटो05सीकेटीपी-10- परिचय- राजापुर में बाढ़ के चलते सड़क पर भरा पानी व उससे गुजरते ग्रामीण। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed