Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wrote more than 250 books

Jagadguru Rambhadracharya: 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए रामभद्राचार्य चयनित, 250 से अधिक पुस्तकों की है रचना

Sun, 18 Feb 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2024 01:08 AM IST
सार

Chitrakoot News: जगदगुरु रामभद्राचार्य ने भार्गवराघवीयम, अरुंधति महाकाव्य, ब्रहृमसूत्र नामक प्रसिद्ध ग्रंथ लिखा है। उन्होंने संस्कृत व हिंदी में अपनी रचनाएं लिखीं। इन्ही रचनाओं के लिए उन्हें साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञान पीठ पुरस्कार मिला है। 

विज्ञापन
Wrote more than 250 books
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुने गए रामभद्राचार्य ने अब तक 250 से अधिक पुस्तकों की रचना की है। भार्गवराघवीयम, अरुंधति महाकाव्य, ब्रह्मसूत्र उनके प्रसिद्ध ग्रंथ हैं। उन्होंने संस्कृत व हिंदी में अपनी रचनाएं लिखीं। इन्ही रचनाओं के लिए उन्हें साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञान पीठ पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन

उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार सहित संस्कृत साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी रचनाओं में साहित्यिक कृतियों के साथ ही कविताएं, नाटक, निबंधन हैं। धर्मनगरी चित्रकूट में रामभद्राचार्य ने दिव्यांग विश्वविद्यालय का निर्माण कराने के साथ दिव्यांगों के लिए कई कार्य किए हैं।
विज्ञापन

वह खुद भी आंखों से दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा का लोहा विद्वान भी मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके तुलसी पीठ आए थे। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के कार्यों की सराहना की थी। श्रीतुलसी पीठ के सहयोग से संचालित विभिन्न प्रकल्पों में साहित्य सेवा, दिव्यांग जन सेवा, संत सेवा, गो सेवा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देश ही नहीं विदेश में अपनी विद्वता का लोहा मनवाया
जगदगुरु रामभद्राचार्य ने भार्गवराघवीयम, अरुंधति महाकाव्य, ब्रहृमसूत्र नामक प्रसिद्ध ग्रंथ लिखा है। उन्होंने संस्कृत व हिंदी में अपनी रचनाएं लिखीं। इन्ही रचनाओं के लिए उन्हें साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञान पीठ पुरस्कार मिला है। स्वयं दृष्टिबाधित होते हुए भी उन्होंने देश ही नहीं विदेश में अपनी विद्वता का लोहा मनवाया। विश्वविद्यालय के पीआरओ एसपी मिश्रा ने दावा किया कि जगदगुरु अब तक लगभग 250 पुस्तकें लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed